Spark ✨ 2

आप को भी एसा लगता है कि जो लोग ईश्वर को मानते नहीं वह ज्यादा सुखी होंगे.जहा तक हमने देखा है वहा तक तो जो ईश्वर को मानते नहीं वो ज्यादा सुखी लगते हैं लेकिन शायद हम सब कुछ ठीक से नहीं देख सकते हैं जरूर जो ईश्वर को नहीं मानते वह शायद ज्यादा सुखी हो लेकिन वह लोग किसी को भी परेशान नहीं करते होंगे या किसीका बुरा नहीं चाहते होंगे और नाही करते होंगे और ईश्वर भी तो यही चाहता होगा इसी लिए तो हम ईश्वर को मानकर भी खुद दुःखी महसूस करते हैं. जिसे हम नास्तिक समझते हैं वह जो कर्म कर रहा है वह कर्म शायद हम ना करते हो. और गीता में भी तो कहा गया है कि कर्म करो, और बेशक वह कर्म अच्छे होने चाहिए और वह हर कर्म जो लोगों की भलाई के लिए हो और कल्याण के लिए हो वो हर कर्म अच्छा ही है. हम चाहे ये ना कर पाए लेकिन किसी को दुख ना दे और नाही उसके कल्याण के विपरीत हो एसा कोई भी कार्य करे. तो परमात्मा हम पर भी कृपा करेंगे. 
🕉 नमः शिवाय 

Comments

Popular posts from this blog

बल